फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR lodged against friend in case of death of youth

Maharajganj News: युवक की माैत मामले में दोस्त पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 05 Jan 2026 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against friend in case of death of youth
चौक बाजार। मिठौरा क्षेत्र के सेखुई निवासी गौतम गुप्ता (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में चौक पुलिस ने युवक के दोस्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चौक थाना क्षेत्र के टीकर–पड़री कला सिवान में निचलौल–चौक मुख्य मार्ग पर बुधवार तड़के गौतम गुप्ता का शव उसकी मोटरसाइकिल सहित सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में मिला था। सूचना मिलते ही चौक पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी निचलौल भी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

इसके बाद फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया था। मृतक के बड़े भाई हरेंद्र गुप्ता ने बताया कि गौतम सोमवार को अपने एक मित्र के साथ नई बाइक खरीदने गया था। दोनों नई बाइक लेकर घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गौतम अपने मित्र के साथ पुरानी बाइक लेकर घर से निकल गया। सोमवार शाम करीब सात बजे गौतम से फोन पर बात हुई थी लेकिन इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो सका। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने शनिवार को न्याय मार्च भी निकाला था। इसकी सूचना मिलते ही चौक पुलिस ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। कुछ समय बाद एडिशनल एसपी सिद्धार्थ भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को निष्पक्ष जांच व न्याय का आश्वासन देकर न्याय मार्च में शामिल लोगों को शांत कराया था। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर रविवार को गौतम के मित्र बृजेश त्रिपाठी निवासी टीकर के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed