फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR lodged against four people including brother for entering the house and assaulting

Maharajganj News: घर में घुसकर मारपीट के मामले में भाई सहित चार पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 18 May 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against four people including brother for entering the house and assaulting
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ओडवलिया हनुमानगंज निवासी रामकृपाल रौनियार ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रामकृपाल रौनियार ने बताया कि 12 मई की रात लगभग 8 बजे उनके भाई गिरजेश रौनियार, सिगासन, नीतू देवी और रंगीलाल एक राय होकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने रामकृपाल और उनकी पत्नी सुनीता देवी को लात-घूंसों से मारते हुए जमीन पर पटक दिया तथा लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनकी पत्नी सुनीता देवी को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी गिरजेश रौनियार, सिगासन, नीतू देवी, रंगीलाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed