{"_id":"69e0030f534dc909e101156b","slug":"fir-lodged-against-eight-for-abetment-to-suicide-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-175415-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, आठ पर प्राथमिकी दर्जं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, आठ पर प्राथमिकी दर्जं
विज्ञापन
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत हेवती गांव निवासी गुड्डू उर्फ गुड़िया ने आठ लोगों पर भांजे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। गुड़िया ने उक्त लोगों पर रुपये की लेनदेन को लेकर भांजे के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
गुड्डू उर्फ गुड़िया किन्नर, निवासी ग्राम हेवती, थाना कोठीभार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपने भांजे उमेश सिंह निवासी आसना बोदरवार, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर को लगभग 15 वर्ष पहले गोद ले लिया था। उसका पालन-पोषण किया। उमेश उनके साथ हेवती गांव में रहकर पढ़ाई कर रहा था। गुड़िया ने बताया कि अगस्त गौड़, सुनील यादव, पीयूष चौरसिया, दीपक चौधरी, किशन गुप्ता, श्रेया व एक अज्ञात युवक और पायल जायसवाल नियमित रूप से उमेश के संपर्क में थे। इन लोगों के साथ उमेश की रुपये के लेन-देन की बातचीत होती रहती थी। अप्रैल की शाम करीब 7:58 बजे अगस्त गौड़ ने फोन पर उमेश से बात की। इसके बाद उमेश काफी परेशान और रोता हुआ नजर आया। पूछने पर कुछ नहीं बताया और घर से चला गया।
बाद में पता चला कि उक्त सभी आरोपियों ने मिलकर पैसे के लेन-देन को लेकर उमेश को बुरी तरह मारा-पीटा और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
इस प्रताड़ना से तंग आकर उमेश सिंह ने उसी रात घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गुड़िया ने आरोप लगाया कि उनके भांजे ने इन लोगों द्वारा की गई मारपीट और प्रताड़ना से मजबूर होकर आत्महत्या का कदम उठाया। उन्होंने थाने में तहरीर देकर सभी आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।आ