फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR lodged against 15 in-laws for dowry harassment

Maharajganj News: दहेज प्रताड़ना पर ससुराल पक्ष के 15 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Tue, 16 Dec 2025 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against 15 in-laws for dowry harassment
अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये नकद और कार के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
विज्ञापन

नौतनवा। राहुल नगर वार्ड निवासी नफीस कुरैशी ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी के ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। नौतनवा पुलिस ने ससुराल पक्ष के कुल पंद्रह व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

नफीस कुरैशी ने बताया कि बेटी शीबा जहां की शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से 6 अप्रैल 2025 को शाहनूर वारिश उर्फ सोनू निवासी भेली मंडी, बरदहिया बाजार खलीलाबाद, जिला संतकबीर नगर के साथ की थी। उन्होंने बताया कि शादी में दहेज के रूप में आठ लाख रुपये के सोने के गहने, सात लाख रुपये के घरेलू सामान, पांच लाख रुपये नकद एवं पांच लाख रुपए कपड़े की खरीदारी के लिए दिया था। आरोप है कि इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त पांच लाख कैश एवं एक कार की डिमांड करते हुए बेटी को प्रताड़ित कर मारने-पीटने लगे। वह बेटी को ससुराल से वापस नौतनवा ले आए। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पूर्व बेटी के ससुराल वाले नौतनवा स्थित उनके घर आ पहुंचे और विवाद खड़ा कर जानमाल की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि मामले में नसीबुन निशा, रमजान अली कुरैशी, साविर कुरैशी, बानो, रिजवान, साकिना, हैदर अली, लाली, असगर अली, गुलज़ार, आविदा, गुलवारिश कुरैशी, बेबी व शाहनूर वारिश निवासी भेली मंडी, बरदहिया बाजार खलीलाबाद, जिला संतकबीर नगर एवं मुस्तफा कुरैशी निवासी अज्ञात के विरुद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम, मारपीट, गाली और धमकी देने की धारा में प्राथमिकी दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed