{"_id":"6a3c415c261ecb964a09e56c","slug":"fir-in-case-of-death-of-married-woman-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-179878-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विवाहिता की मौत के मामले में प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विवाहिता की मौत के मामले में प्राथमिकी
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बासपार कोठी गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में मृतका के पति और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, गोरखपुर जनपद के पिपराइच थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल पकड़ी निवासी कमलावती ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी पुत्री वंदना की शादी वर्ष 2023 में बासपार कोठी निवासी अच्छेलाल के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही पति, सास, ननद, ननदोई तथा भसुर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे।
आरोप है कि बीते 23 जून को दहेज की मांग पूरी न होने पर वंदना की हत्या कर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने पति अच्छेलाल व सास भुअरी, भसुर रक्षा, ननद मीना तथा ननदोई गुलाब को नामजद किया गया है। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम को सौंपी गई है। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी पति अच्छेलाल और सास भुअरी को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।