Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR against son-in-law and three others for dowry demand

Maharajganj News: दहेज की मांग पर दामाद सहित तीन पर प्राथमिकी

Mon, 15 Dec 2025 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
FIR against son-in-law and three others for dowry demand
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया गांव निवासी स्वामीनाथ प्रसाद ने अपनी पुत्री के ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

स्वामीनाथ के अनुसार, उसकी पुत्री उर्मिला की शादी 4 नवंबर 2025 को सोनू भारती निवासी रसूलपुर झूगिया, थाना गुलरिहा, जनपद गोरखपुर के साथ हुई थी। स्वामीनाथ ने बताया कि विवाह के दौरान उन्होंने बेटी के ससुराल पक्ष को एक लाख रुपये नकद व गृहस्थी का सामान दिया था। शादी के लगभग एक सप्ताह बाद ही ससुराल पक्ष फोन कर 50,000 रुपये नकद और एक बाइक की मांग करने लगे। आरोप है कि जानकारी मिलने पर स्वामीनाथ प्रसाद जब अपनी पुत्री के ससुराल रसूलपुर झूगिया पहुंचे और समझाने का प्रयास किया। दामाद सोनू भारती, उसके पिता सुरेश प्रसाद और मां दुर्गावती देवी ने मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए उन्हें अपमानित कर भगा दिया।
विज्ञापन

मामले को सुलझाने के लिए 3 दिसंबर को कतरारी चौराहे स्थित एक विद्यालय में पंचायत भी हुई लेकिन ससुराल पक्ष नहीं माना। आरोप है कि उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जब तक 50,000 रुपये और बाइक नहीं दी जाएगी, तब तक उर्मिला को विदा कराकर नहीं ले जाएंगे। इतना ही नहीं, भरी पंचायत में जान से मारने की धमकी भी दी गई। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दामाद सोनू भारती, उसके पिता सुरेश प्रसाद और मां दुर्गावती देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed