{"_id":"695eb711497b0eee8b0a63d7","slug":"fir-against-in-laws-for-harassing-married-woman-for-dowry-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-168646-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर ससुरालियों के विरुद्ध प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर ससुरालियों के विरुद्ध प्राथमिकी
विज्ञापन
नौतनवा। स्थानीय कस्बे के महेंद्र नगर वार्ड की निवासी प्रियंका प्रजापति ने थाने में तहरीर देकर ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारने-पीटने एवं धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में पति समेत ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
तहरीर में प्रियंका प्रजापति ने लिखा है कि 3 मार्च 2024 को राहुल प्रजापति निवासी महेंद्र नगर कस्बा नौतनवा के साथ विवाह हुआ था। शादी के 2 माह तक सब ठीक रहा। आरोप है कि बाद में पति और ससुराल पक्ष के लोग बाइक व एक लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। बीते सोमवार की रात भी दहेज की बात को लेकर विवाद हुआ और जब विवाहिता ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने गाली और धमकी देते हुए उसे घर से बाहर कर दिया। थक-हारकर महिला ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि मामले में राहुल प्रजापति, सुनीता देवी, मटेलू, संध्या एवं विशाल निवासी कस्बा नौतनवा के विरुद्ध विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारने-पीटने, गाली और धमकी देने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।