{"_id":"6a46c9880469ba58330b1654","slug":"fir-against-husband-and-in-laws-for-dowry-harassment-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-180405-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पति व सास-ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पति व सास-ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी
विज्ञापन
नौतनवा। कस्बे के मालवीय नगर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पति और सास-ससुर पर मारने-पीटने और अतिरिक्त दहेज की मांग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
नौतनवा कस्बा के मालवीय नगर निवासी अंकिता वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी मई 2023 में अंकित वर्मा निवासी वॉर्ड आठ मधुवन नगर, नौतनवा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही आए दिन पति अंकित वर्मा, सास गीता देवी व ससुर दिलीप वर्मा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे गाली-गलौज करते हुए धमकी देकर मारने पीटने लगे। अप्रैल 2026 को देर रात उसे पति और सास, ससुर ने मारा-पीटा तो उसने इसकी जानकारी मायके वालों को दी।
जानकारी मिलने पर माता-पिता व भाई उसकी ससुराल आए तो पीड़िता उनके साथ मायके चली गई। तभी से वह अपने मायके रह रही है। उसका आरोप है कि पति अंकित वर्मा ने दूसरी शादी कर ली है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि महिला की आरोपी अंकित वर्मा, दिलीप वर्मा और गीता देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट तथा अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।