फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR against four people including gas agency operator and manager on charges of assault

Maharajganj News: गैस एजेंसी संचालक व प्रबंधक सहित चार पर मारपीट के आरोप में प्राथमिकी

Wed, 15 Apr 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
FIR against four people including gas agency operator and manager on charges of assault
आनंदनगर इंडेन गैस एजेंसी पर मारपीट की घटना का मामला
विज्ञापन

एजेंसी के प्रबंधक ने भी दर्ज कराया था 12 लोगों के विरूद्ध मुकदमा, पुलिस जांच में जुटी
फरेंदा। आनंदनगर इंडेन गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर लेने गए ग्राहक के साथ मारपीट करने के मामले में एजेंसी संचालक व प्रबंधक सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, फरेंदा थाना क्षेत्र के सिधवारी टोला बुधिरामपुर निवासी राघवेंद्र मौर्या ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि नौ अप्रैल की शाम करीब पांच बजे इंडेन गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर लेने गया था। करीब एक घंटा लाइन में लगा था। इसी दौरान एजेंसी मालिक अरविंद जायसवाल, आर्यन जायसवाल, प्रबंधक राधेश्याम यादव, अनिल पाल एक राय होकर गाली देते हुए मेरे साथ मारपीट करने लगे। साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में सिर पर गंभीर चोट आई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष योगेंद्र राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed