फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Financial assistance of 1.58 crore transferred to the accounts of 248 beneficiaries.

Maharajganj News: 248 लाभार्थियों के खाते में भेजी गई 1.58 करोड़ की सहायता राशि

Fri, 24 Jul 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Financial assistance of 1.58 crore transferred to the accounts of 248 beneficiaries.
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी 836 लाभार्थियों की शादी
विज्ञापन


बजट के अभाव में 588 लाभार्थियों को नहीं दी गई धनराशि
महराजगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले के 248 लाभार्थियों के बैंक खातों में सहायता राशि भेज दी गई है। प्रत्येक लाभार्थी को 64 हजार रुपये की दर से कुल 1.58 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए हैं। वहीं बजट के अभाव में 588 लाभार्थियों को फिलहाल भुगतान नहीं भेजा जा सका है।
जानकारी के अनुसार, जुलाई माह में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत जिले में कुल 836 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया था। योजना के अनुसार पात्र लाभार्थियों को विवाह के बाद आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसी क्रम में प्रथम चरण में 248 लाभार्थियों के खातों में धनराशि भेजी गई है। हालांकि शेष 588 लाभार्थियों को भुगतान के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन




विभाग के अनुसार पर्याप्त बजट उपलब्ध नहीं होने के कारण इन लाभार्थियों के खातों में राशि हस्तांतरित नहीं किया जा सका है। इससे कई लाभार्थी भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव ने बताया कि 248 लाभार्थियों के खातों में सहायता राशि सफलतापूर्वक भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाकी 588 लाभार्थियों के लिए बजट की मांग शासन से की गई है। जैसे ही बजट उपलब्ध होगा, सभी पात्र लाभार्थियों के खातों में भी निर्धारित 64 हजार रुपये की सहायता राशि भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग शेष लाभार्थियों के भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के लिए लगातार प्रयासरत है। लाभार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए बजट प्राप्त होते ही प्राथमिकता के आधार पर धनराशि का भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed