{"_id":"6573014f82350971cc0ec539","slug":"financial-and-administrative-rights-of-chiefs-of-shikargarh-and-madarha-kakatahi-seized-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-11215-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शिकारगढ़ व मदरहा ककटही के प्रधानों का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शिकारगढ़ व मदरहा ककटही के प्रधानों का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज
Fri, 08 Dec 2023 05:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 08 Dec 2023 05:13 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने मानक के विपरीत विकास कार्यों को कराने, प्रधानमंत्री आवास के मामले में अपात्रों का चयन करने एवं प्रधानों की ओर से असंतोषजनक जवाब देने पर शिकारगढ़ के प्रधान राममिलन व मदरहा ककटही की प्रधान ज्ञानती देवी का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिया है। मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति भी गठित की गई है।
बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम शिकारगढ़ के रहने वाले कमालुद्दीन ने मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में गांव में मानक के विपरीत विकास कार्य कराने की शिकायत की थी। इसमें जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी फरेंदा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति गठित कर जांच कराई थी। जांच समिति की रिपोर्ट के मुताबिक प्रधान की भूमिका ठीक नहीं मिली तो कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया। उनकी ओर से दिए गए जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने उनके वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार को सीज कर मामले की अंतिम जांच जिला उद्यान अधिकारी व अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय को सौंपी है।
इसी प्रकार लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम मदरहा ककटही निवासी कतवारू ने भी बिना मानक का पालन किए आवास योजना का लाभ अपात्रों को देने व बिना एमबी कार्य का भुगतान करने की शिकायत की थी। मामले की जांच जिला पंचायत राज अधिकारी से कराई गई। प्रधान ने इस मामले में संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया। जिस पर प्रधान का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज करते हुए मामले की जांच जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी व अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड प्रथम को दिया गया है। अंतिम जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्ध भी होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी ने शिकारगढ़ व मदरहा ककटही के मामले में ग्राम पंचायत अधिकरियों को भी दोषी पाते हुए उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश जिला पंयायत राज अधिकारी को दिया है।
विकास कार्यों को मानक के विपरीत कराने व असंतोषजनक स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने पर शिकारगढ़ व मदरहा ककटही के प्रधान का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिया गया है। उनके स्थान पर कार्य करने वाली तीन सदस्यीय समिति का गठन भी जल्द किया जाएगा।
अनुनय झा, जिलाधिकारी