फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Financial and administrative powers of Kawalpur head seized

Maharajganj News: कवलपुर की प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज

Sun, 22 Oct 2023 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Financial and administrative powers of Kawalpur head seized
- इंडिया मार्क हैंडपंप के रिबोर संबंधी कार्य में धन के दुरुपयोग किए जाने पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

- मामले में सचिव के विरुद्ध भी कार्रवाई के लिए डीडीओ को पत्र भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम कवलपुर में इंडिया मार्क हैंडपंप के नाम पर किए गए अनियमित भुगतान के मामले में जिलाधिकारी अनुनय झा ने ग्राम प्रधान सफीरूननिशा के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार को सीज कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच सहायक निबंधक सहकारिता को साैंपी है। विकास कार्यों के संचालन के लिए गांव में तीन सदस्यीय समिति भी जल्द गठित होगी। वहीं मामले में सचिव के विरुद्ध भी कार्रवाई के लिए डीडीओ को पत्र भेजा है।

बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम कवलपुर में 13 इंडिया मार्क हैंडपंप के रिबोर व मरम्मत के नाम पर धन का दुरुपयोग किए जाने समेत अन्य गड़बड़ी की शिकायत गांव के ही जनार्दन समेत अन्य ग्रामीणों ने की थी। मामले की प्रारंभिक जांच खंड विकास अधिकारी से कराई गई जिसमें कुछ कमियां बताई गई। बाद में सहायक निबंधक सहकारिता को जांच सौंपी गई तो प्रारंभिक जांच में हैडपंप के रिबोर के नाम पर धन के दुरुपयोग की शिकायत को सही पाया गया।
विज्ञापन

सामने आया कि रिबोर व मरम्मत के नाम पर 56,775 रुपया व्यय किया गया है मगर उसका साक्ष्य नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है। अनियमित भुगतान के मामले में जिलाधिकारी ने प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार को सीज करते हुए विस्तृत जांच सहायक निबंधक सहकारिता व सहायक अभियंता नलकूप को सौंपी है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रधान अंतिम जांच में दोषमुक्त नहीं हो जातीं तब तक गांव में विकास कार्यों को कराने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------

सचिव के विरुद्ध भी कार्रवाई के लिए डीडीओ को भेजा पत्र

जिलाधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी मिलिंद चौधरी को भी मामले में दोषी मानते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिला विकास अधिकारी को पत्र भेजा है।
-------------------------------------

कवलपुर में इंडिया मर्का हैंडपंप के रिबोर व मरम्मत के नाम पर धन के दुरुपयोग का मामला सामने आने पर प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार को सीज कर दिया गया है। मामले में सचिव की भी जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जा रही है।
अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed