फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Final training of master trainer appointed for Lok Sabha elections took place

Maharajganj News: लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त मास्टर ट्रेनर का अंतिम प्रशिक्षण हुआ

Sun, 21 Apr 2024 05:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Final training of master trainer appointed for Lok Sabha elections took place
महराजगंज। कलक्ट्रेट सभागार में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। आयोग के दिशा निर्देश के बारे में जरूरी जानकारी विस्तार से दी गई। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय व अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त मास्टर ट्रेनर का अंतिम प्रशिक्षण हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय कुमार झा ने कहा कि सभी मास्टर ट्रेनरों से मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने बिंदुवार मॉक पोल से लेकर मतदान समाप्ति तक निर्वाचन आयोग के निर्देशों, मतदान प्रक्रिया और ईवीएम संबंधी विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। रैंडम आधार पर मास्टर ट्रेनर से मतदान के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रिया का डेमो भी कराया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मास्टर ट्रेनर वरिष्ठ एवं अनुभवी हैं और निश्चित रूप से संपूर्ण प्रक्रिया से अवगत होंगे। लेकिन कई बार मतदान के दिन छोटी सी गलती पुनर्मतदान की स्थिति आ जाती है। इसलिए सभी लोग बारीक से बारीक निर्देशों को भी पढ़ व समझ लें और अगर कहीं कोई समस्या है तो वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी कर लें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आप लोगों द्वारा 22 अप्रैल से उन लोगों को प्रशिक्षित किया जाना है, जिनके ऊपर संपूर्ण मतदान प्रक्रिया का दारोमदार है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण संबंधी पीपीटी को अच्छी तरह पढ़ लें। पीपीटी में मतदान संबंधी संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी है। इसके बाद भी कोई समस्या है तो हमारे सहायक नोडल अधिकारियों से बात कर उनका समाधान कर लें। इससे पूर्व सहायक नोडल प्रशिक्षण व परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी और एई लघु सिंचाई नवीन सहगल द्वारा मतदान और ईवीएम संबंधी क्रियात्मक प्रणाली को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन व डमी ईवीएम के माध्यम से समस्त 50 टीमों के 100 मास्टर ट्रेनरों (सामान्य एवं तकनीकी) को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनरों के प्रश्नों का समुचित उत्तर भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed