फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   film padmawat opposed by kshatriya samaj

फिल्म पद्मावत के विरोध में उतरा क्षत्रिय समाज

Wed, 24 Jan 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
film padmawat opposed by kshatriya samaj
नगर के स्क्सेना चौक पर लोगों को गुलाब का फुल देकर फिल्म पद्मावत का विरोध करते अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। फिल्म पद्मावत के विरोध में क्षत्रिय समाज सड़कों पर उतर आया है। बुधवार को क्षत्रिय महासभा ने गुलाब बांट कर लोगों से फिल्म न देखने की अपील की तो क्षत्रिय महासभा यूथ ब्रिगेड ने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला जलाकर विरोध जताया।
विज्ञापन


क्षत्रिय महासभा यूथ बिग्रेड के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर सक्सेना चौक पर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका। कहा कि सिर्फ नाम बदलकर सुधार का दावा करना क्षत्रिय समाज को गुमराह करने जैसा है। फिल्म को दिखाने की साजिश कामयाब नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज की वीरगाथा को कलंकित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिनेमा हाल के मालिक इस फिल्म को प्रदर्शित न करें तो बेहतर रहेगा। इस दौरान समरपाल सिंह, नमित चंदेल, डीके सिंह, पवन, गोपाल, आरपी सिंह, अवनीश कुमार, हरिकेश सिंह, रौनक, देवेश प्रताप, कुणाल, प्रवीण सिंह, अखिलानंद, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में क्षत्रिय समाज के लोगों ने नगर के सक्सेना चौक पर आने जाने वाले लोगों को गुलाब का फूल देकर पद्मावत फिल्म न देखने का अनुरोध किया। लोगों को यह समझाया कि फिल्म में क्षत्रिय समाज की वीरगाथा को गलत ढंग से दिखाया गया है। लोग विरोध स्वरूप इस फिल्म को न देखें।

जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर क्षत्रिय समाज की ओर से फिल्म न देखने के लिए लोगों से अनुरोध किया जा रहा है। चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि सिनेमाहाल मालिक किसी भी दशा में फिल्म को न दिखाएं। फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म में भ्रामक तथ्यों को शामिल किया है। उसे फिल्म में शामिल नहीं चाहिए।

इस दौरान नागेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह, कपिल देव, बलराम शाही, सुरेंद्र, जयराम, संतकृपाल, मारकंडेय, सुधाकर, कमलाकर, दीपशाही, विनीत कुमार, निक्खु, रवींद्र, रानू शाही, बंटी, गोपाल, मणि सिंह आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चिउटहां चौराहे पर पद्मावत फिल्म के निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला फूंक कर जुलूस निकाला और फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की। जिलाउपाध्यक्ष सतीश पांडेय ने कहा कि फिल्म पद्मावत के माध्यम से हिंदू धर्म संस्कृति एवं राजपुताना इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर हमारी संस्कृति को मिटाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है।


पद्मावत के विरोध में दुकानें बंद करने की अपील
निचलौल। करणी सेना के आह्वान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की तहसील इकाई ने बृहस्पतिवार को नगर में पद्मावत फिल्म के विरोध में व्यापारियों से दुकानें बंद करने की अपील की। यह जानकारी महासभा के युवा प्रकोष्ठ के तहसील अध्यक्ष अमूल्य प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने व्यापारियों से अपनी दुकानें बंद रखने की अपील की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed