फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   'Filing a claim for getting children from the family'

‘बच्चों से भरण-पोषण पाने को वाद दाखिल करें बुजुर्ग’

Thu, 26 Jul 2018 12:44 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 26 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
'Filing a claim for getting children from the family'
‘बच्चों से भरण-पोषण पाने को वाद दाखिल करें बुजुर्ग’ - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बुधवार को प्राथमिक विद्यालय उदितपुर प्रथम के निकट रेलवे स्टेशन लोक विद्यापीठ नगर फरेंदा में विधिक साक्षरता शिविर आयोजन किया गया। वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों को लेकर आयोजित शिविर में प्राधिकरण के सचिव रामकिशोर ने कहा कि अपने बच्चों से भरण पोषण पाने के लिए बूढ़े माता-पिता को न्यायालय में वाद दाखिल करना होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वाद दाखिल किए जाने पर न्यायालय की तरफ से उनके भरण पोषण के लिए  धनराशि दिलवाई जाएगी। इसके अलावा 60 या इससे अधिक आयु वर्ग के नागरिकों से रेलवे ट्रेन से यात्रा पर आधा किराया लेता है। अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सेवाओं में छूट दी जाती है। एलआईसी कराने पर उन्हें जो रकम मिलता है, उस पर आयकर भी नहीं देना पड़ता है। तहसीलदार फरेंदा अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि पहले लोग पंचायतों के माध्यम से बड़े से बड़े मामलों को हल कर लेते थे। उन्होंने लोगों से कहा कि कोई भी समस्या आए तो धैर्य से काम लें। समझ बूझकर मामले का हल निकालने की कोशिश करें। अधिवक्ता राजेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि पहले भाईचारगी हुआ करती थी। अब समय बदल गया है। लोग छोटी-छोटी बातों पर थानों व कोर्ट में पहुंच जाते हैं। इससे लोगों का पैसा व समय दोनों बर्बाद होता है। इस  दौरान ग्राम प्रधान भागीरथी प्रसाद, पीडब्ल्यूडी के एई सोहन कुुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed