{"_id":"6726a4f18055a24d690eaa54","slug":"fighting-over-old-rivalry-eight-injured-including-five-women-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-134799-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, पांच महिला समेत आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, पांच महिला समेत आठ घायल
Sun, 03 Nov 2024 03:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 03 Nov 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सौरहा में शुक्रवार की दोपहर में पुरानी रंजिश को लेकर गांव के कुछ लोगों ने एक परिवार के लोगों को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें पांच महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। मामले में पीड़िताें की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
मुन्नीलाल की तहरीर के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर गांव के कुछ लोगों ने उसे गाली-गलौज करते हुए बुरी तरह से पीट दिया। शिकायत करने गए उसके दो बेटों की भी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। बचाने गई उसकी पत्नी, बेटी व बहुओं को भी मारा-पीटा गया। मारपीट के दौरान उनके मोबाइल और जेवर भी गिर गए। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह के अनुसार मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद