{"_id":"690fa5d86e3fb3bd27056bb7","slug":"fighting-in-four-villages-of-sinduria-police-station-area-case-filed-against-15-people-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-163571-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सिंदुरिया थाना क्षेत्र के चार गांवों में मारपीट, 15 के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सिंदुरिया थाना क्षेत्र के चार गांवों में मारपीट, 15 के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
हरखोड़ा, बसंतपुर खुर्द, पतरेंगवा और करमही गांवों में हुई मारपीट की घटना
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित हरखोड़ा, बसंतपुर खुर्द, पतरेंगवा और करमही गांवों में मारपीट की घटना हुई है। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हरखोड़ा निवासी नजीबुन निशा ने तहरीर देकर बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर बीते सात नवंबर को गांव के ही अब्दुल कलाम, किताबुन निशा व रजा ने मिलकर मुझे गाली देते हुए मारा-पीटा और जान मारने की धमकी भी दी।
वहीं बसंतपुर खुर्द निवासी प्रेमलता देवी ने बताया कि बीते पांच नवंबर की रात नौ बजे पारिवारिक विवाद को लेकर जेठ सुदर्शन, शिवप्रसाद व विनय ने गाली-गलौज करते हुए मुझे मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा पतरेंगवा निवासी रजावती देवी ने बताया कि बीते छह नवंबर को पुरानी रंजिश को लेकर जितेन्द्र, विश्वास, रीतिका, प्रिया व अमृत ने मिलकर मुझे व मेरी बेटी काजल को मारा-पीटा और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इसी क्रम में करमही निवासी जन्नतुन ने बताया की बीते पांच नवंबर को बेवजह हमारे पति नुरलैन, ससुर मोजीम, सास ऐलून और लैलून निशा ने मुझे गालियां देते हुए मारने लगे और अब घर में रहने से मना कर रहे हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार सभी पीडितों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।