{"_id":"6553cf3779e4428dca039918","slug":"fighting-during-money-transaction-case-registered-against-the-accused-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-9499-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रकम लेन-देन में मारपीट, आरोपियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रकम लेन-देन में मारपीट, आरोपियों पर केस दर्ज
विज्ञापन
विवाद दो समुदायों के बीच में होने के कारण पूरे गांव में तनाव का माहौल, पुलिसकर्मी तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
चौक बाजार। थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में दिवाली की रात दो पक्षों में रुपये के लेनदेन में मारपीट हो गई। विवाद दो समुदायों के बीच में होने के कारण पूरे गांव में तनाव का माहौल हो गया। इसके बाद गांव में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया। रात में ही पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर दूसरे पक्ष से चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। मंगलवार को पुलिस ने दोनों पक्षों से दो-दो लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया गया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिसकर्मी तैनात हैं।
जानकारी के अनुसार, छोटेलाल यादव के बेटे रामपाल का निजाम के साथ रुपये का लेनदेन चलता था। रुपये के लेनदेन को लेकर दिवाली की रात करीब आठ बजे दोनों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। रामपाल के सिर में चोट लग गई। परिजनों ने घटना की सूचना चौक पुलिस को दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित के पिता से तहरीर लेकर आरोपी निजाम, फिरोज, निजाम, अली शेर के खिलाफ गाली गलौज करने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सोमवार को दिन में पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों से चार लोगों के खिलाफ शांति भंग में चालान कर दिया। विवाद दो समुदाय के बीच होने के कारण गांव में पुलिस बल तैनात है। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि रुपये के लेनदेन का विवाद था। दोनों तरफ से रामपाल, विक्रम, फिरोज, रिजवान का शांति भंग में चालान कर दिया गया है तथा गांव में निगरानी की जा रही है।