फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fighting between two parties on playing DJ

Maharajganj News: डीजे बजाने पर दो पक्षों में मारपीट, आठ लोग घायल

Sun, 07 May 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 07 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Fighting between two parties on playing DJ
डीजे पर डांस को लेकर कम्हरिया खुर्द में मारपीट में घायल लोग।
कम्हरिया खुर्द में बरात लौटने के बाद डांस करने पर हुआ विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। कम्हरिया खुर्द गांव में शुक्रवार की रात में डीजे बजाने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, फरेंदा थाना क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द निवासी छेदी के घर बेटे की शादी थी। गांव के लोगों के लिए घर पर खाने की व्यवस्था की गई थी। इसमें गांव के कई लोग शामिल हुए। डीजे पर लोग थिरक रहे थे। इस दौरान दो पक्षों में कहासुनी होने लगी। बाद में मारपीट हो गई।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के पूनम (35), रामकेवल (35), हरिश्चंद (55), रूपा (44), गुड़िया (28), क्षत्रधारी (45), मुन्ना (38) व सुदामा 40 घायल हो गए। घायलों को परिजन सीएचसी बनकटी ले गए। दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। गुड़िया की तहरीर पर गांव के रामप्रीत, सोनू, मोनू व काजू पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed