फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fight over old rivalry, FIR registered against four

Maharajganj News: पुरानी रंजिश में मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 28 Dec 2025 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Fight over old rivalry, FIR registered against four

विज्ञापन


पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरकटहां छोटका टोला निवासी पवन निषाद ने पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही चार लोगों पर मारने-पीटने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।




तहरीर के अनुसार, पवन के दरवाजे तक आरसीसी रास्ता है। शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे रास्ते के विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर अजय, रविन्द्र, रामा व रामा की पत्नी ने उसे गालियां देते हुए लात-मुक्के और लाठी-डंडे से मारकर घायल कर दिया। साथ ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed