{"_id":"69af3669cddc9a30390b4182","slug":"fight-over-land-dispute-fir-registered-against-five-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-172999-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भूमि विवाद में मारपीट, पांच पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भूमि विवाद में मारपीट, पांच पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैजनाथपुर कला गांव में भूमि विवाद में एक एक परिवार पर रात में नशे में धुत पड़ोसियों ने हमला कर दिया। घटना 5 मार्च की रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है।
पीड़िता इंद्रासनी ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी जयकरन अपने परिवार के सदस्यों आशा, प्रतिमा, विष्णु और अंकुश के साथ शराब पीकर नशे में धुत अवस्था में उनके घर के दरवाजे पर पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर वे उन्हें मारने के इरादे से दौड़े। वह घर में छिप गईं, लेकिन आरोपियों ने घर में घुसकर उन्हें बुरी तरह पीटा। बीच-बचाव के लिए आए उनके पति और बच्चे आराध्या, अमृता, अनुराग पर भी हमला किया गया।
आरोपियों ने लाठी से पति का हाथ तोड़ दिया और बच्चों को भी मारा-पीटा। घटना की सूचना पर 112 नंबर पुलिस पहुंची और स्थिति संभाली। इंद्रासनी ने बताया कि पूर्व में भी आरोपियों द्वारा उनके परिवार के साथ कई बार मारपीट की जा चुकी है।
विज्ञापन
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर जयकरन, आशा, प्रतिमा, विष्णु और अंकुश निवासी बैजनाथपुर कला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद