{"_id":"6484ccd94f04f236770a9f24","slug":"fight-in-land-dispute-maharajganj-news-c-7-1-201509-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जमीन के विवाद में मारपीट, आठ लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जमीन के विवाद में मारपीट, आठ लोगों पर केस
Sun, 11 Jun 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के परतावल चौराहे पर जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों के चार-चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, छातिराम निवासी रामनरेश यादव का परतावल चौराहे पर जमीन है। शुक्रवार की दोपहर कुछ लोग उस जमीन पर कब्जा कर रहे थे। जानकारी होने पर रामनरेश बेटों के साथ मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। इसी बात पर दोनों पक्षों में बहस होने लगी। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। शोर शराबा सुनकर अगल-बगल के लोग इकट्ठा हो गए और मामले को शांत कराया। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि मामले में रामनरेश के तहरीर पर ब्रह्मा यादव, ओमप्रकाश, मनीष,व अश्विन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष के ओमप्रकाश की तहरीर पर रामनरेश, कृष्णमोहन, राजेश्वर, हरिओम पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद