फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fight between two brothers in tehsil over land deed.

Maharajganj News: भूमि बैनामा को लेकर तहसील में दो भाइयों में मारपीट

Tue, 27 Aug 2024 07:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 27 Aug 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
Fight between two brothers in tehsil over land deed.
निचलौल। क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी एक शख्स मां के साथ मंगलवार को भूमि बैनामा करने के लिए तहसील आया था। इसकी भनक लगते ही तहसील में उसका छोटा भाई भी पहुंच गया। उसके बाद दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें एक घायल हो गया। लोगों ने बीच-बचाव कराया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पिपरिया निवासी अर्शदल्ली और इसराफील दोनों सगे भाई हैं। पिता शरीफ की मौत के बाद 27 डिस्मिल भूमि दोनों भाईयों और शरीफ की पत्नी के नाम से बराबर का बंटवारा हो गया। इसी बीच बड़े भाई अर्शदल्ली को रकम की जरूरत पड़ी तो वह मां को साथ लेकर अपने हिस्से की भूमि को एक शख्स के नाम बैनामा करने के लिए तहसील आया था।
विज्ञापन

इसी बीच छोटे भाई इसरफिल को भनक लगी कि बड़े भाई अर्शदल्ली मां के हिस्से की भूमि को बैनामा कराने तहसील पहुंचे हैं। इसराफिल भी तहसील आ पहुंचे। जहां पर कहासुनी के बाद दोनों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा की उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वह ड्यूटी के लिए थाना क्षेत्र से बाहर निकले हुए हैं। मामले में तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed