फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Field monitors went on pen down strike in protest against termination notice

Maharajganj News: सेवा समाप्ति की नोटिस के विरोध में फील्ड मॉनिटरों ने की कलम बंद हड़ताल

Sat, 14 Mar 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Field monitors went on pen down strike in protest against termination notice
12 कर्मचारी को सेवा समाप्ति का नोटिस मिलने से नाराज हैं फील्ड मॉनिटर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कुल 916 फील्ड मॉनिटर और जनपद में कार्यरत हैं 12
महराजगंज। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के राष्ट्रीय पोलियो निगरानी कार्यक्रम (एनपीएसीएन) के अंतर्गत कार्यरत फील्ड मॉनिटरों ने शुक्रवार को कलम बंद हड़ताल की। यह हड़ताल सीएमओ कार्यालय के समक्ष आयोजित की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी सेवाओं की अचानक समाप्ति के खिलाफ गहरा आक्रोश जताया।


फील्ड मॉनिटर के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार गुप्ता ने बताया कि 31 मार्च के बाद अचानक सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में कुल 916 फील्ड मॉनिटर कार्यरत हैं, जबकि जिले में 12 कर्मचारी इस पद पर तैनात थे। इस अप्रत्याशित निर्णय से कर्मचारियों और उनके परिवारों पर गंभीर आर्थिक संकट मंडरा रहा है। कई कर्मचारियों ने वर्षों से पोलियो उन्मूलन, नियमित टीकाकरण, संचारी रोग निगरानी और वीपीडी (वैक्सीन प्रिवेंटेबल डिजीज) सर्विलांस जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन




हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने मांग किया कि सरकार तत्काल इस सेवा समाप्ति के फैसले को वापस ले और उन्हें पुनः काम पर लगाए। उनका कहना है कि यदि ये पद समाप्त हो जाते हैं तो राज्य स्तर पर पोलियो मुक्त अभियान, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, संचारी रोग नियंत्रण तथा अन्य स्वास्थ्य सर्विलांस प्रोग्राम बुरी तरह प्रभावित होंगे। इससे सार्वजनिक स्वास्थ्य को खतरा पैदा हो सकता है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां इन फील्ड मॉनिटरों की सक्रियता से टीकाकरण कवरेज और रोग निगरानी सुनिश्चित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान देवेंद्र नाथ द्विवेदी, नौशाद अहमद, अमितेश श्रीवास्तव, पवन कुमार, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार, अरविंद तिवारी, अश्वनी यादव, आशुतोष पटेल, जगन्नाथ वर्मा, पंकज पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed