फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Festival will be held on October 2, Anup Jalota will be the main attraction

Maharajganj News: दो अक्तूबर को होगा महोत्सव, अनूप जलोटा होंगे मुख्य आकर्षण

Tue, 12 Sep 2023 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Festival will be held on October 2, Anup Jalota will be the main attraction
महराजगंज। जिले के स्थापना दिवस पर दो अक्तूबर को इस बार महराजगंज महोत्सव प्रारंभ होगा। इसमें मेरी माटी-मेरा देश के साथ-साथ अन्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। भजन में अनूप जलोटा के साथ ही राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार-चांद लगाएंगे।
विज्ञापन

ये बातें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की ओर से हुए बैठक में कही। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस का समय नजदीक आ रहा है, ऐसे में महोत्सव की रूपरेखा तैयार कर तैयारियों को समय से पूरा करा लिया जाए। महोत्सव में सरकारी विभागों की ओर से स्टाल लगाते हुए योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। वहां पर चिकित्सा शिविर, मनोरंजन पार्क, विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री, पुस्तक मेला की भी सुविधा होगी। जादू शो व लेजर शो के माध्यम से भी लोगों को आकर्षित करने का कार्य होगा। स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। महोत्सव स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था आदि के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज वर्मा, सभी उप जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------
15 से 20 जिले के उत्पाद भी बढ़ाएंगे रौनक
महोत्सव स्थल पर एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत विभिन्न जिलों में चयनित उत्पाद भी रौनक बढ़ाएंगे। जिले के साथ ही गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़, प्रतापगढ़, मुरादाबाद, सिद्धार्थनगर, देवरिया, भदोही व सीतापुर के उत्पाद भी महोत्सव में दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed