फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   fertilizers 3 shop seel

उर्वरक की तीन दुकान सील, 15 का लिया नमूना

Fri, 04 Nov 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
fertilizers 3 shop seel
उर्वरक की तीन दुकानें सील, 15 का लिया नमूना
विज्ञापन

महराजगंज। कृषि के ऐेन मौके पर उर्वरक की बढ़ती मांग को देखते हुए कृषि विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई है। जिला कृषि अधिकारी ने जहां खाद की तीन दुकानों को सील कर दिया, वहीं चार टीमों की ओर से कुल 15 नमूनों को भी एकत्र किया गया है। एकत्रित नमूनों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ई-पॉज मशीन व स्टाक में अंतर मिलने, लाइसेंस में निर्धारित चौहद्दी से दूर उर्वरक का भंडारण किए जाने की स्थिति पाए जाने पर निचलौल क्षेत्र के देउरवां में तीन दुकानों को सील कर दिया गया है। वहीं उन्होंने व सहायक निबंधक सहकारिता ने उर्वरक के दस, जिला कृषि रक्षा अधिकारी हिमांचल सोनकर ने एक तथा भूमि संरक्षण अधिकारी रविशंकर पांडेय व उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी राजेश कुमार ने उर्वरक के दो-दो नमूनों को एकत्र किया। एकत्र नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा, वहां से रिपोर्ट आने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएपी के लिए उमड़ी किसानों की भीड़
परसा मलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के पेड़ारी चौराहे पर स्थित साधन सहकारी समिति लिमिटेड बैकुंठपुर में बृहस्पतिवार को डीएपी खाद के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्र के किसान सुबह से ही खाद के लिए समिति पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि खाद मिलने से बुआई में सहूलियत होगी। भीड़ होने के कारण थोड़ी परेशानी हुई। किसान रमेश कुमार, रामनरेश, सवारे यादव ने बताया कि खेत पहले खाली हो गया था। इसके बाद खाद समय से नहीं मिलने के कारण बुआई पिछड़ गई है। सचिव धीरेंद्र सिंह ने बताया कि 300 बोरी डीएपी समिति पर आयी है। जरूरतमंद किसानों को खतौनी के आधार पर डीएपी दी जा रही है।

-----
जनसुनवाई पोर्टल पर हुई शिकायत
सिन्दुरियां। क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत मिठौरा निवासी अंशुमान कुमार ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी है। एक मेठ के अंकपत्र में गड़बड़ी होने का आरोप लगाकर जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed