फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fertilizer smuggling into Nepal from Bharwalia bridge in the border area

Maharajganj News: सीमावर्ती क्षेत्र के भरवलिया पुल से नेपाल में खाद की तस्करी

Tue, 02 Dec 2025 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer smuggling into Nepal from Bharwalia bridge in the border area
पिछले कुछ दिनों से सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार बरामद की जा रही है खाद
विज्ञापन

दो बाइक पर लदी चार बोरी खाद बरामद, पकड़ने जाने पर रास्ता बदल देते हैं तस्कर
महराजगंज। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के भरवलिया पुल से खाद की तस्करी हो रही है। इससे पहले कनमिसवा, लक्ष्मीपुर, भगवानपुर क्षेत्र के तस्कर खाद नेपाल पहुंचा रहे थे। सुरक्षा कर्मियों ने सख्ती बरती तो कैरियरों ने रूट बदल दिया है। रविवार की रात ठूठीबारी क्षेत्र के भरवलिया पुल से दो बाइक पर छह बोरी डीएपी और एक बोरी यूरिया को पुलिस ने कब्जे में लेकर कस्टम कार्यालय ठूठीबारी को सौंप दिया।
भारतीय क्षेत्र में किसान डाई और यूरिया दुकानों से लेकर तस्कर बाॅर्डर पार करने में लगे हैं। पिछले कई दिनों से बॉर्डर पर तस्करी की खाद बरामदगी से तस्करों की सक्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। बाॅर्डर पर तस्करी रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने काफी सख्ती की है। फिर भी तस्कर मौका मिलते ही भारतीय खाद को नेपाल भेज मोटी रकम कमा रहे हैं। सूत्रों की माने तो तस्कर साइकिल, बाइक और ई रिक्शा से दो से चार बोरी खाद रख कर ले जा रहे हैं। नेपाल बाॅर्डर से सटे लक्ष्मीपुर खुर्द गांव के कुछ लोगों ने बताया कि नेपाल की सरहद पूरी तरह से खुली है। बिना रोक-टोक के लोग इस पार से उस पार आते-जाते हैं।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो तस्कर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक निजी खाद की दुकानों से खाद लेकर सरहद से सटे गांवों के पास डंप करते हैं। सरहद पर 10 किलोमीटर दूर गोदाम में डंप कर नौतनवा के खनुवा, हरदीडाली, सुंडी, शेख फरेनिया और भगवानपुर आदि नाकों से चौकसी के बावजूद चोरी छुपे खाद की बोरियों को सीमा पार पहुंचाया जा रहा है। साथ ही सोनौली, कोल्हुई, परसामलिक, बरगदवा, ठूठीबारी और निचलौल थाना क्षेत्र में जमकर तस्करी का खेल चल रहा है। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से सटे सोनौली के भगवानपुर, हरदीडाली और ठूठीबारी क्षेत्र में तस्करी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों का मानना है कि भारत-नेपाल बार्डर पर खाद तस्करी का धंधा कोई नया नहीं है। क्योंकि यह धंधा दशकों से खरीफ और रबी फसल के दौरान देखने को मिलता है। नेपाल में उर्वरक की जरूरत बढ़ती है तो भारतीय इलाके में तस्करी धंधा बन जाता है। कैरियर के रूप में छोटे लोग शामिल रहते हैं। वहीं बार्डर तक खाद को अवैध तरीके से पहुंचाने में रसूख रखने वाले लोग शामिल हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि सीमावर्ती की पगड़डियों पर कड़ी नजर है। सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाती है।
-------------------
खाद बरामदगी की घटनाएं

-3 नवम्बर को मैनियहवा के पास दो बाइक, दो आरोपी सहित 17 बोरी यूरिया बरामद।

- 5 नवंबर को सेवतरी स्थित पगडंडी रास्ते से तीन बोरी यूरिया और तीन बोरी सुपर फास्फेट बरामद।

-7 नवम्बर को हरदीडाली बड़का टोला के पगडंडी के पास से लावारिस 9 बोरी डीएपी बरामद।

-16 नवम्बर को नौतनवा पुलिस ने 3 बोरी यूरिया बरामद।

-23 नवंबर को जोगियाबारी में ईंट भट्ठे के पास से 100 बोरी खाद बरामद।

-30 नवंबर को राजाबारी टोला टडहवां में पुआल से ढककर रखी गई 7 बोरी यूरिया बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed