फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Female police officer made serious allegations against her husband, filed a case

Maharajganj News: महिला पुलिसकर्मी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, केस

Tue, 15 Jul 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 15 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Female police officer made serious allegations against her husband, filed a case
महराजगंज। साइबर थाने में महिला पुलिसकर्मी ने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। वह महराजगंज में महिला आरक्षी के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

महिला सिपाही ने बताया उनकी शादी 3 नवंबर 2023 को गाजीपुर जिले के गहमर क्षेत्र के सायर मजरा बाबा का डेरा निवासी दीपक सिंह के साथ हुई थी। शिकायत के अनुसार, शादी के बाद से ही उनके पति के व्यवहार में बदलाव आया और अब उनकी शादी टूटने के कगार पर है। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनके पति का किसी अन्य महिला पुलिसकर्मी के साथ संबंध है, जिसके चलते उनके वैवाहिक जीवन में तनाव पैदा हो गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आईडी के जरिए अभद्र टिप्पणियां, अश्लील बातें और गालियां दी जा रही हैं। महिला सिपाही ने यह भी बताया कि उनके पति उन्हें न तो ससुराल ले जाते हैं और न ही अपने साथ रखते हैं। साइबर थाना प्रभारी सजनू यादव ने बताया कि आरोपी पति दीपक सिंह पर केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed