{"_id":"64652848cb28fc25e70e6387","slug":"feeding-not-improving-due-to-procrastination-maharajganj-news-c-7-1-170991-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शिथिलता से नहीं सुधर रही फीडिंग, पांच ब्लॉक की प्रगति निराशाजनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शिथिलता से नहीं सुधर रही फीडिंग, पांच ब्लॉक की प्रगति निराशाजनक
Thu, 18 May 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 18 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
यू डायस प्लस पोर्टल पर डाटा फीडिंग में रुचि नहीं ले रहे शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। यू डायस प्लस पोर्टल पर बच्चों के डाटा फीडिंग में शिक्षकों से लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों तक लापरवाही बरती जा रही है। 12 में से पांच ब्लॉक की प्रगति निराशाजनक है। सुधार न होने पर नोडल शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक व खंड शिक्षा अधिकारी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।
यू-डायस प्लस पोर्टल पर इस बार 4,841 बच्चों के डाटा फीडिंग का लक्ष्य प्रदान किया गया था। व्यवस्था के मुताबिक पहले शिक्षकों को बच्चों का डाटा फीड करना है, उसके बाद दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने के लिए तैनात किए गए विशिष्ट शिक्षक भी डाटा का मिलान करेंगे। इसके बाद अंत मेें खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से डाटा को सत्यापित करने का कार्य किया जाएगा। शिथिलता की वजह से इस कार्य को पूरा करने में दिक्कत आ रही है। परिवार सर्वेक्षण कार्य से जुड़ने की वजह से शिक्षकों की ओर से इस ओर ध्यान नहीं दिया जा पा रहा है।
...
बृजमनगंज ब्लॉक की प्रगति सर्वाधिक निराशाजनक
यू-डायस प्लस पोर्टल पर जिन पांच ब्लॉकों की प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष ठीक नहीं है उसमें बृजमनगंज, मिठौरा, सदर, धानी व घुघली का नाम है। जिन पांच ब्लॉकों की प्रगति संतोषजनक है उसमें फरेंदा, निचलौल, नौतनवां, पनियरा व सिसवा का नाम है। परतावल व लक्ष्मीपुर ब्लॉक अच्छी प्रगति वाले ब्लॉकों में हैं।
विज्ञापन
...
यू-डायस प्लस पोर्टल पर डाटा फीडिंग में जिन ब्लॉकों की प्रगति निराशाजनक है वे तत्काल उसे सुधारें। ऐसा न किए जाने की दशा में नोडल शिक्षक, विशेषज्ञ शिक्षक व खंड शिक्षा अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई होगी।
आशीष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी