फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fed up with family feud, young man hanged himself and died.

Maharajganj News: पारिवारिक कलह से आजिज युवक ने लगाया फंदा, मौत

Wed, 06 May 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Fed up with family feud, young man hanged himself and died.
नौतनवा थानाक्षेत्र के कजरी गांव का मामला, परिजनों ने खाना खाने के लिए बुलाया तब हुई घटना की जानकारी
विज्ञापन

मायके में ही रहती थी पत्नी, दंपती के बीच कलह बताई जा रही वजह
नौतनवा। थाना क्षेत्र के कजरी गांव निवासी एक युवक ने पारिवारिक कलह से आजिज आकर घर के अंदर सोमवार की शाम फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची अड्डा बाजार चौकी पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी मायके में ही रहती है, इस वजह से दोनों कलह की स्थिति बनी हुई थी।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव कजरी निवासी दीपक पासवान (25) शाम करीब छह बजे परिजनों ने भोजन करने के लिए बुलाया तो जवाब नहीं मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। संदेह होने पर परिजनों ने खिड़की के रास्ते देखा तो उसका शव फंदे से लटका देखकर सबके होश उड़ गए। परिजनों के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जुट गए। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची अड्डा बाजार चौकी पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और कानूनी औपचारिकता पूरी कर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


बताया गया कि युवक ने पारिवारिक कलह की वजह से आत्महत्या की है। परिजनों का कहना है कि मृतक दीपक बृहस्पतिवार को ससुराल गया था। रविवार को वहां से लौटा और सोमवार की शाम फंदा लगा लिया। मृतक की पत्नी खुशबू अपने मायके में थी। मृतक के दो बच्चे श्रेया 9 माह और बेटा श्रेयांस तीन वर्ष का है। चर्चा है कि पत्नी अक्सर मायके ही रहती है, जिसको लेकर दोनों के बीच आपसी कलह बनी रहती थी। एसओ नौतनवा पुरुषोत्तम राव ने बताया कि युवक ने पारिवारिक कलह में फंदा लगाया है। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed