{"_id":"69640e64a28b18cec00a3107","slug":"fear-of-accident-due-to-broken-railing-of-dilapidated-culvert-maharajganj-news-c-206-1-mhg1033-168933-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जर्जर पुलिया की रेलिंग टूटने से दुर्घटना की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जर्जर पुलिया की रेलिंग टूटने से दुर्घटना की आशंका
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार भारी वाहनों के आवागमन के कारण जर्जर हो गई पुलिस
खुटहां बाजार। पनियरा के ग्राम औसानी दरगाह के नहर पर बनी पुलिया भारी वाहनों के आवागमन से जर्जर हो गई है। पुलिया के एक तरफ की रेलिंग टूटने से हादसे की आशंका बनी हुई है।
ग्राम दरगाह के जगदीश, सोहन यादव, राकेश, रामसमुझ भारती, शिवपूजन, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि जर्जर पुलिया से चार पहिया और दो पहिया वाहनों से लोगों का आना-जाना लगा रहता है। हंसखोरी में पेट्रोल पंप पर बड़ी गाड़ियां भी ईंधन भराने के लिए इसी पुलिया से होकर गुजरती हैं। सड़क मार्ग की पुलिया औसानी दरगाह से खैंचा, हंसखोरी, खुटहां, खजूरिया को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। औसानी दरगाह के ग्राम प्रधान अशरफी यादव ने बताया कि आठ माह पूर्व ही उक्त पुलिया के बारे में विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्राम हंसखोरी के इंद्रेश, दिलीप खैंचा के चंद्रिका, विजय यादव और नंदकिशोर शर्मा ने पुलिया को अविलंब ठीक करने की मांग की है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता देव कुशवाहा ने बताया कि मौके का जांच कर शीघ्र ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।