{"_id":"643856f7c7caa141d50fb876","slug":"father-son-died-in-accident-maharajganj-news-c-7-1-124453-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पिकअप की चपेट से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पिकअप की चपेट से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत
Fri, 14 Apr 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एनएच-730 पर सेमरा चंद्रौली गांव के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एनएच-730 पर सेमरा चंद्रौली गांव के पास बृहस्पति को दोपहर हुए सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान राम केवल (44) व उनके पुत्र नीतीश भारती (16) निवासी मुहम्मदपुर थाना श्यामदेउरवा के रूप में हुई।
बृहस्पतिवार को दोपहर मेंं पिता-पुत्र महराजगंज आधार कार्ड सुधार कराने गए थे। आते समय सेमरा चंद्रौली के पास सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में रखी पेंट रोड पर बिखर गई। टक्कर इतही जोरदार थी कि बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप पलटने के बाद चालक शीशा तोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं परतावल चौकी पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत
परतावल। श्यामदेउरवां-बड़हरा मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में घायल व्यक्ति की देर रात मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर निवासी रामचंद्र यादव (50) बड़हरा से बाइक से आ रहे थे। श्यामदेउरवां से बड़हरा की तरफ तेज गति से जा रहे एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रामचन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी परतावल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल काॅलेज पहुंचने पर डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। संवाद