{"_id":"69b66a2f28fde53eb4094654","slug":"father-slit-daughter-s-throat-with-a-sickle-resulting-in-death-father-arrested-news-in-gorakhpur-2026-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग : पिता ने ही हंसिए से काटा था बेटी का गला, युवक से करती थी बात- मना करने पर भी नहीं मानी; गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनर किलिंग : पिता ने ही हंसिए से काटा था बेटी का गला, युवक से करती थी बात- मना करने पर भी नहीं मानी; गिरफ्तार
Sun, 15 Mar 2026 01:43 PM IST
Rohit Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:43 PM IST
सार
गिरफ्तार आरोपी पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह बेटी मोबाइल से किसी लड़के से बात कर रही थी। उसे कई दिनों से मना कर रहा था। शुक्रवार को भी उसे डांटते हुए एक थप्पड़ मारा। तब उसने भी मेरे ऊपर हाथ चला दिया। मैं बर्दाश्त नहीं कर पाया, घर में रखे हंसिया से नेहा पर कई वार किए। वह घायल हो गई तो मैं भाग गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पिपराइच थाना क्षेत्र की 23 साल की नेहा भारती की मौत की गुत्थी सुलझ गई है। पिता ने ही उसकी हत्या की थी। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया है। वह बेटी के मोबाइल फोन पर युवक से बात करने से नाराज था।
विज्ञापन
पुलिस ने कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार की सुबह गर्दन पर वार के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नेहा की इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार ने मिलकर हादसे की झूठी कहानी रची थी। पिता कमलेश भारती ने अपनी पत्नी मनोरमा से झूठी तहरीर दिलवाई थी।
विज्ञापन
शनिवार को नेहा की लाश का पोस्टमार्टम कराया गया था। देर शाम पिपराइच में परिजनों ने दाह संस्कार किया। इसके बाद पुलिस ने पिता कमलेश और मां मनोरमा से कड़ाई से पूछताछ शुरू की। पुलिस के सवालों में परिवार उलझ गया। जिस हंसिया से नेहा की गर्दन कटी थी, उसे भी परिजनों ने छिपा दिया था।
इन सब बातों से पुलिस का शक बढ़ता गया। रविवार सुबह पिपराइच पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित कर पिता कमलेश भारती को गिरफ्तार किया। पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह बेटी मोबाइल से किसी लड़के से बात कर रही थी। उसे कई दिनों से मना कर रहा था।
इन सब बातों से पुलिस का शक बढ़ता गया। रविवार सुबह पिपराइच पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित कर पिता कमलेश भारती को गिरफ्तार किया। पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह बेटी मोबाइल से किसी लड़के से बात कर रही थी। उसे कई दिनों से मना कर रहा था।
विज्ञापन
शुक्रवार को भी उसे डांटते हुए एक थप्पड़ मारा। तब उसने भी मेरे ऊपर हाथ चला दिया। मैं बर्दाश्त नहीं कर पाया, घर में रखे हंसिया से नेहा पर कई वार किए। वह घायल हो गई तो मैं भाग गया। मेरी पत्नी ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दी।
युवती की मौत के मामले में उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसी ने वारदात को अंजाम दिया था। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है: ज्ञानेंद्र, एसपी नॉर्थ
युवती की मौत के मामले में उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसी ने वारदात को अंजाम दिया था। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है: ज्ञानेंद्र, एसपी नॉर्थ