Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmers will get compensation after completion of the survey

Maharajganj News: सर्वे पूर्ण होने के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा

Sat, 01 Jun 2024 04:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 01 Jun 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get compensation after completion of the survey
महराजगंज। शहर में रेलवे लाइन बिछाने के लिए भूमि अधिग्रहित करने के बाद अब किसका कितना हिस्सा है इसका सर्वे किया गया है। सर्वे पूर्ण होने के बाद पता चलेगा कि किस किसान कि कितनी भूमि इस दायरे में आ रही है। सर्वे पूर्ण होने के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी जिसके बाद किसानों को इसका मुआवजा प्राप्त हो सकेगा। कार्य को पूर्ण करने के लिए राजस्व विभाग और रेलवे की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

शहर के पिपरदेऊरा, तरकुलवा, पड़री, महुआ और बांस पार बैजौली गांव के किसानों की भूमि रेलवे लाइन बिछाने के लिए अधिग्रहित की गई है। पिलर लगाकर भूमि का चिन्हांकन भी किया जा चुका है कि किस गांव से कितनी भूमि इस कार्य के लिए ली जा रही है। पिलर लगने के बाद भी यह नहीं तय हो सका था कि किस कृषक की कितनी भूमि इसके लिए ली जा रही है। भूमि जाने के बाद भी किसानों को इसका मुआवजा नहीं मिल सका था, क्योंकि अंश निर्धारण नहीं हो सका था। किसान इसे लेकर परेशान थे और अधिकारियों के आफिस के चक्कर लगा रहे थे।
विज्ञापन

अब राजस्व व रेलवे विभाग की टीम ने गूगल सीट पर जो प्रिंट बनाया गया है उसके आधार सर्वे प्रारंभ किया है। सर्वे समाप्त होने के बाद इसकी रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी जिसके बाद अंश के हिसाब से किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। भूमि अध्यापित अधिकारी मदन मोहन वर्मा ने बताया कि सर्वे शुरू हो चुका है। किसानों से खसरा खतौनी लेकर राजस्व कर्मी इसकी जांच कर रहे हैं। सर्वे समाप्त होने के बाद रिपोर्ट तैयार होगी। उसके बाद किसानों को मुआवजे की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। किसानों को भी जानकारी दी गई है कि वह सर्वे के दौरान टीम की ओर से मांगे गये प्रपत्र उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed