फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmers upset due to slow pace of paddy procurement

Maharajganj News: धान खरीद की सुस्त गति से किसान परेशान

Tue, 25 Nov 2025 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to slow pace of paddy procurement
परतावल। सुस्त गति से धान की खरीद होने से किसान परेशान हो रहे हैं। सेंटर पर जाने पर तुरंत धान की बिक्री नहीं हो पा रही है। किसी को एक दिन इंतजार करना पड़ रहा है तो किसी ने तौल कराने के लिए धान की ट्राली को ही सेंटर पर छोड़ दिया है। तौल में तेजी नहीं होने के कारण यह समस्या हो रही है।
विज्ञापन

किसान केंद्र पर ट्राली छोड़कर अपना काम कर रहे हैं और नंबर आने पर केंद्र से तौल के लिए बुलावा भेजा जा रहा है। धान खरीद के लिए भले ही परतावल क्षेत्र में 16 केंद्र खुले हैं, लेकिन किसानों से धान की खरीद रफ्तार नहीं पकड़ रही है। निर्धारित केंद्र पर किसान को धान बेचने के लिए तीन से चार दिनों तक का इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बाद उनका नंबर आ रहा है। धान खरीद की इस व्यवस्था से किसानों में क्षोभ है। हालांकि धीमी गति से ही सही खरीद प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed