{"_id":"6ab437bb71b397a57701a1a4","slug":"farmers-to-get-the-facility-of-loans-up-to-6-lakh-at-6-interest-maharajganj-news-c-206-1-mhg1039-185759-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: छह लाख तक ऋण, छह फीसदी ब्याज पर किसानों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: छह लाख तक ऋण, छह फीसदी ब्याज पर किसानों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ, पांच साल में पांच लाख किसानों को लाभ देने का लक्ष्य
विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का किया गया प्रसारण
महराजगंज। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना एवं भारत टैक्सी का शुभारंभ बुधवार को मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सहकारिता विभाग, बैंक अधिकारियों और बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की।
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड (एलडीबी) की ओर से संचालित मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत लघु एवं सीमांत किसानों को कृषि और कृषि आधारित गतिविधियों के लिए आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के लिए प्रदेश सरकार ने 384 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। अगले पांच वर्षों में पांच लाख किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।
योजना के तहत पात्र किसानों को छह लाख रुपये तक का ऋण छह प्रतिशत की प्रभावी वार्षिक ब्याज दर पर मिलेगा। समय से किस्तों का भुगतान करने पर राज्य सरकार की ओर से ब्याज अनुदान दिया जाएगा। ऋण की अदायगी आसान ईएमआई से की जा सकेगी। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ऋण स्वीकृति प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाया गया है। कृषि यंत्रीकरण, मचान विधि से सब्जी उत्पादन, दुग्ध प्रसंस्करण, भूमि सुधार, पशुपालन और मत्स्य पालन सहित विभिन्न गतिविधियों के लिए ऋण मिलेगा।
विज्ञापन
ईरिक्शा और फुटवियर जैसी निर्धारित अकृषिक गतिविधियों को भी योजना में शामिल किया गया है। कार्यक्रम में लाभार्थी किसानों को ऋण आवंटन पत्र वितरित किए गए। पीसीयू सभापति चौधरी शिवेंद्र सिंह ने अधिकारियों को पात्र किसानों के ऋण प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया ने अधिक से अधिक पात्र किसानों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए समन्वित प्रयास पर जोर दिया।
भारत टैक्सी का भी शुभारंभ
कार्यक्रम के दौरान भारत टैक्सी का भी शुभारंभ हुआ। अधिकारियों ने किसानों और अन्य लाभार्थियों को दोनों योजनाओं की सुविधाओं और लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी भोला नाथ कनौजिया, परियोजना निदेशक राम दरस चौधरी समेत सहकारिता विभाग और एलडीबी के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।