फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmers should promote the cultivation of Shri Anna

Maharajganj News: श्री अन्न की खेती को बढ़ावा दें कृषक

Wed, 30 Aug 2023 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Farmers should promote the cultivation of Shri Anna
श्री अन्न की खेती को बढ़ावा दें कृषक
- नगर के एक लान में हुए जिला स्तरीय कृषक प्रशिक्षण कार्मक्रम में बोले मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कृषि प्रधान जिले में कृषि के विकास की काफी संभावना है। किसान तत्परता दिखाते हुए श्री अन्न की खेती को बढ़ावा देने का कार्य करें। ऐसा कर वे जहां इसके विकास में सहायक बनेंगे, वहीं दूसरे किसान भी उनसे प्रेरित होकर इसकी खेती से जुड़ेंगे।

ये बातें मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने मंगलवार को नगर के एक वाटिका में हुए जिला स्तरीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि किसान पहले की तरह ज्वार, बाजरा, सावा, कोदो, मक्का व मडुवा की खेती पर जोर देने का कार्य करें। कृषि विज्ञान केंद्र बसुली के वैज्ञानिक डॉ. डीपी सिंह, त्रिवेणी तिवारी ने श्री अन्न के फायदे के बारे में किसानों को जागरूक किया। उप कृषि निदेशक रामशिष्ट ने कहा कि किसान विभागीय योजनाओं का लाभ लेते हुए उसकी महत्ता को बनाए रखने का कार्य करें। जिला कृषि रक्षा अधिकारी हिमांचल सोनकर ने कहा कि फसलों की सुरक्षा को लेकर किसान सतर्क रहें। जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने भी किसानों को कृषि के बेहतरी के दिशा में जानकारी दी। महेंद्र यादव व अंजनी सिंह ने भी अपने विचार को व्यक्त करने का कार्य किया। इस दौरान उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी राजेश कुमार, डॉ. रमेशचंद समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed