फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmers relieved by heavy rainfall; people inconvenienced by waterlogging.

Maharajganj News: झमाझम बारिश से किसानों को राहत, जलभराव से परेशान हुए लोग

Tue, 14 Jul 2026 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers relieved by heavy rainfall; people inconvenienced by waterlogging.
बिस्मिल नगर वार्ड में सड़क पर भरा पानी। 
किसानों के खिले चेहरे, धान की फसल के लिए फायदेमंद है बारिश
विज्ञापन

महराजगंज। लगातार हो रही बारिश से तराई के क्षेत्र तरबतर हो गए हैं। बारिश से सूखे खेतों को पानी मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। काफी दिनों से किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार था। हालांकि कुछ इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार, मानसून सक्रिय होने के बाद भी जिले में अच्छी बारिश नहीं हो रही थी। इसके चलते उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे। तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है। रविवार की रात करीब आठ बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

बारिश के चलते जहां किसानों के चेहरे खिल उठे वहीं कुछ निचले इलाकों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के सिविल लाइंस, हनुमानगढ़ी, शास्त्रीनगर, मऊपाकड़ व विकास भवन परिसर में जलभराव देखने को मिला। लोग पानी के बीच से होकर निकले। इससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी सी बारिश में ही जब शहर का ये हाल है तो लगातार बारिश होने पर लोगों की और परेशानी बढ़ेगी। सिविल लाइंस निवासी छोटू ने बताया कि यहां पर हल्की बारिश में ही जलभराव हो जाता है। इसके चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं मनोज ने कहा कि अभी तो बारिश का मौसम शुरू हुआ है तभी यह हाल है तो आगे क्या होगा ये भगवान ही मालिक हैं।
कृषि विज्ञान केंद्र वसूली के कृषि विज्ञानी डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि यह बारिश किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी। बारिश के चलते लोगों को पानी चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बारिश से किसानों की सिंचाई के पैसे बचेंगे।

फरेंदा में हुई अधिक बारिश

रविवार सुबह 8.30 से सोमवार की सुबह 8.30 बजे तक जिले भर में 17.5 एमएम बारिश हुई इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। इसमें सर्वाधित बारिश 11.2 एमएम फरेंदा में हुई। वहीं निचलौल और सदर में 10.5 और 9.27 एमएम नौतनवा में बारिश हुई है।
.......................
तराई में अभी लगातार बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी।
-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed