{"_id":"690d10eb02b0e6b4ef015578","slug":"farmers-raise-their-voice-against-land-grabbing-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-163441-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भूमि हड़पने के खिलाफ किसानों की आवाज बुलंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भूमि हड़पने के खिलाफ किसानों की आवाज बुलंद
विज्ञापन
पदाधिकारियों ने दिया आंदोलन की चेतावनी
महराजगंज। भूमि हड़पने के खिलाफ किसानों ने आंदोलन तेज कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन की जिला इकाई ने किसानों की लंबित समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष राम अशीष के नेतृत्व में पदाधिकारी और सैकड़ों किसान धरने पर डटे हैं।
धरने में महेंद्र, रामवृक्ष, जगदीश, वकील खान, हरीश चंद, मुराली प्रसाद समेत बड़ी संख्या में किसान शामिल हैं। संगठन ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों की शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। किसानों के लिए न्याय की आस बाकी नहीं रह गई है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि धरना तीन दिनों से जारी है लेकिन कोई वरिष्ठ अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा।