फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmers' lives insecure in the protection of crops

फसल की सुरक्षा में किसानों का जीवन असुरक्षित

Sat, 03 Sep 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers' lives insecure in the protection of crops
किसान रामरेखा ग्राम रामनगर पोखरहवा जंगल के किनारे करैला की फसल की निगरानी करते हुए। संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
फसल की सुरक्षा में किसानों का जीवन असुरक्षित
विज्ञापन

तेंदुए के भय से रात में किसान नहीं करते निगरानी
सब्जी की फसल बर्बाद कर देते हैं जंगली जानवर
महराजगंज। एक एकड़ खेत में सब्जी की फसल लगी है। इसकी सुरक्षा में जीवन ही असुरक्षित लग रहा है, लेकिन रोजी रोटी का सवाल है, क्या किया जाए? रात को में खेत की तरफ आने से डर लगता है। बीते दिनों आबादी की तरफ तेंदुआ आ गया था, इससे अब डर लग रहा है। कई बार खेत के किनारे तेंदुआ दिखा, लेकिन आबादी की तरफ नहीं आया। फसल की सुरक्षा करने में हर पल खतरे की आशंका रहती है।
यह कहते हुए रामनगर गांव के पोखरहवा टोले के रहने वाले संदीप कुमार मौर्य खेत की रखवाली में होने वाली समस्याओं का जिक्र करने लगे। वह खेत में बनी झोपड़ी में बैठकर सब्जी की फसल की निगरानी कर रहे थे। बताया कि खेतीबाड़ी कठिन समस्या है। इस बार मौसम ने भी साथ नहीं दिया। किसी तरह सब्जी की फसल तैयार हुई तो जंगली जानवर बर्बाद कर दे रहे हैं। इनसे फसल को सुरक्षित रखने में स्वयं जान जोखिम में डालना पड़ रहा है। एक एकड़ भूमि में बोड़ा, करैला, नेनुआ की खेती हुई है। वह छह भाइयों में सबसे छोटे हैं।
विज्ञापन

इसी तरह से राजेंद्र कई लोगों के साथ जंगल के किनारे लाठी-डंडे लेकर सब्जी की खेती की रखवाली करते मिले। उन्होंने कहा कि वह 50 डिस्मिल खेत में करैला, कुनुरु, बोड़ा की खेती की है। तीन लड़के हरिदीन, श्यामदीन तथा रामदीन हैं। राजेंद्र ने बताया कि उनके खेत के पास बांस के करीब एक सप्ताह से तेंदुआ लगातार आ रहा है। रात में खेत की तरफ जाना बंद कर दिया। राधेश्याम मौर्य ने बताया कि वह एक एकड़ भूमि में करैला, मूली, बोड़ा, गोभी की खेती हुई है। जंगल से सटे होने से हमेशा तेंदुआ के आने का भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झोपड़ी में लाठी-डंडा लेकर बैठे रामरेखा फसल की रखवाली करते दिखे। रामरेखा ने बताया कि एक एकड़ खेत में नेनुआ, करैला, बोड़ा की खेती की है। चार दिन पहले रात में लगभग दो बजे तेंदुआ आबादी की तरफ आ रहा था, कुत्तों के भौंकने से जंगल की तरफ चला गया। बुद्धिराम ने बताया कि 25 डिस्मिल भूमि में करैला नेनुआ की खेती की है। चंद्रज्योति ने बताया कि 50 डिस्मिल भूमि में बोड़ा की खेती है। तेंदुए के भय से खेत की तरफ कोई नहीं जाता है। रामजीत, जगरनाथ, जयराम, वीरेंद्र, केशव, शिवनाथ आदि किसानों ने बताया कि तेंदुए के भय से रात में खेत की रखवाली नहीं हो पा रही है। जंगली पशु फसल बर्बाद कर दे रहे हैं।
यह हैं जंगल के किनारे बसे गांव
उत्तरी चौक रेंज के जंगल से सटे गांव चकदह का मनिकापुर, बेलभार, महुलैना, घरोही,शाहपुर तथा मगरभौली, रामनगर गांव का पोखरहवां टोला, हनुमानगढ़िया, कुसमहवा, बरतानी, चरैया, भठवा, कजरी, चुड़िहारी, करौता, गंगावलिया, सेमरहवा, चकदह, रामनगर, हनुमानगढ़िया आदि गांव हैं। करीब दो सौ एकड़ में सब्जी की खेती हुई है।
लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जंगल के किनारे वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। लोगों ने अपील है कि अकेले खेत की तरफ न जाएं। जंगल के किनारे तार बाड़ लगाने की अभी कोई व्यवस्था नहीं है। लोगों को बचाव के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। -रामबरन यादव, रेंजर, उत्तरी चौक
अक्सर जंगल से निकलते हैं तेंदुए
-17 अप्रैल 2021 लक्ष्मीपुर रेंज के पिपरा सोहट के मैरी गांव में तेन्दुए खेत में काम कर रहे दो किसानों को घायल कर दिया था।
-8 अगस्त 2020 को ग्राम सभा बड़हरा चरगहां में झोपड़ी की टाट को फाड़ कर तेंदुआ अंदर घुस गया और घर में बंधी बकरी पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया।
-25 अप्रैल2020 को जंगल से सटे गांव बड़हरा चरगहा के टोला छावनी निवासी विनोद चौहान के झोपड़ी में बंधी एक बकरी को तेंदुआ मार जंगल में उठा ले गया था।
-26 मई 2020 को निचलौल रेंज के उत्तरी बीट से सटे रामचन्द्रही में केले के खेत मे काम कर रहे लोगों पर तेंदुआ ने दिनदहाड़े हमला बोल दिया था। जिस दौरान संदीप, राजन, सुदर्शन,गजेंद्र मौर्य,गणेश गौंड़ गंभीर रूप से घायल हुए थे।

- 28 नवंबर 2021 को बरतानी टोला के एक बालक को मार डालने के साथ ही रात में ही गाय को घायल कर दिया।
-11 अगस्त 2022 को उत्तरी चौक रेंज के घोड़ाहवा बीट के जंगल से सटे गांव चकदह टोला बेलभार के गांव के पिंटू यादव का 10 वर्षीय बेटा अमित यादव को तेंदुए ने मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed