फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmers Glad to rain

बारिश से किसान खुश, धान की रोपाई में तेजी

Mon, 13 Jun 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers Glad to rain
बारिश से किसान खुश, धान की रोपाई में तेजी
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में रविवार की सुबह झमाझम बारिश से मौसम कुछ घंटों के लिए सुहावना हो गया जबकि दोपहर बाद उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी दिखी। कम ही समय में हुई अच्छी बारिश से किसानों ने धान की रोपाई के लिए काम तेज कर दिया है। खरीफ में धान व मक्का की फसल जिले की प्रमुख फसल है। सीमावर्ती इलाकों में किसान बड़े पैमाने पर गन्ने और केले की खेती भी करते हैं। बारिश से कृषि कार्य में तेजी आ गई है।
रविवार सुबह सदर, निचलौल, ठूठीबारी, बरगदवा, नौतनवां, फरेंदा, पनियरा, परतावल, सिसवा, घुघली, सिंदुरिया सहित अन्य जगहों पर कुछ समय तक झमाझम बारिश हुई। इससे धान की रोपाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल गए। कुछ जगहों पर महिलाओं की टोलियों ने लोक गीत गाते हुए धान की रोपाई की।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र वसूली के कृषि वैज्ञानिक डॉ. विजय चंद्रन ने कहा कि बारिश धान की फसल के लिए संजीवनी है। मौजूदा समय में धान की रोपाई के लिए बारिश उपयुक्त है। खेती के लिहाज से अच्छी बारिश हुई है। यह धान व मक्का की फसल के लिए बेहद फायदेमंद है। बारिश से बेहन भी हरी-भरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अचानक मौसम बदलने से जिले में रविवार सुबह 6.6 मिली मीटर बारिश हुई है। दोपहर में पुरवा हवाएं चलने से उमस भरी गर्मी रही। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में आगामी 17 से 18 जून तक मानसून दस्तक दे देगा। जिस दौरान 18 से 20 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है।

-कैलाश पांडेय, मौसम विशेषज्ञ
स्टेशन परिसर हुआ कीचड़युक्त
महराजगंज। बारिश की वजह से बस स्टेशन परिसर कीचड़युक्त हो गया। यात्रियों को बस में बैठने के दौरान परेशानी हुई। कई यात्री कीचड़ में जाने के दौरान गिर गए। बस स्टेशन का निर्माण हो रहा है। इससे आसपास मिट्टी गिराई गई है। इस बीच हल्की बारिश हो जाने से परिसर कीचड़युक्त हो गया। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय में जाने वाली सड़क पर भी जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed