फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmers forced to sell wheat to middlemen

बिचौलियों के हाथ गेहूं बेचने को किसान मजबूर

Mon, 10 May 2021 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Farmers forced to sell wheat to middlemen
बिचौलियों के हाथ गेहूं बेचने को किसान मजबूर
विज्ञापन

किसानों को अब तक 23 करोड़ रुपये भुगतान, 150 केंद्र संचालित
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। किसानों की समस्याओं को दूर करने के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन हकीकत उसके उलट है। जरूरतमंद किसान बिचौलियों के हाथ गेहूं बेचने का मजबूर हैं। जबकि सरकारी आंकड़ों में सब कुछ सही चल रहा है।
जिला खाद्य व विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि 1975 रुपये प्रति क्विंटल की सरकारी दर पर गेहूं की खरीद की जा रही है। क्रय केंद्रों पर किसानों का गेहूं प्राथमिकता के आधार पर लिया जा रहा है। जिले में 150 केंद्र संचालित हैं। अब तक साठ हजार तीन सौ 19 किसानों से 3 लाख 28 हजार 585 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। किसानों को भुगतान भी तेजी से किया जा रहा है। अब तक 23 करोड़ 85 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। 15 करोड़ का भुगतान जल्द हो जाएगा। पंजीकरण कराने वाले किसानों से गेहूं प्राथमिकता के आधार पर लिया जा रहा है। केंद्र प्रभारियों को निर्देश है कि अगर गेहूं खरीद में लापरवाही हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

केस एक- फरेंदा क्षेत्र के महुअवां गांव के किसान हरिओम ने बताया कि 27 क्विंटल गेहूं बिचौलियों के हाथ बेचा है। घर पर ही तौल करा दिया। करीब एक माह पहले गेहूं बेचा है। छोटी-मोटी जरूरतें थी। ऐसे में गेहूं बेचकर काम निपटाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो- परासखाड गांव के किसान कन्हैया ने बताया कि कौन रोज केंद्र का चक्कर लगाएगा। करीब 10 दिन पहले बिचौलियों के हाथ 17 क्विंटल गेहूं बेचकर जरूरतों को पूरा किया। बिचौलियों के हाथ में उपज बेचना कोई शौक थोड़ी न है। जब जरूरत आती है तो कुछ सूझता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed