फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmers can increase income by cultivating potatoes

Maharajganj News: आलू की खेती कर आय बढ़ा सकते हैं किसान

Sun, 10 Aug 2025 09:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 10 Aug 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers can increase income by cultivating potatoes
सिसवा बाजार। कस्बे के सरदार पटेल नगर सबयां स्थित हट्ठी माई कोल्ड स्टोरेज परिसर में रविवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसानों को आलू फसल की प्रजातियों और उसकी अच्छी उपज के लिए विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बसुली के कृषि वैज्ञानिक विजय चंद्रा ने कहा कि गन्ना, मक्का, दलहन फसलों के साथ आलू के फसल की मिश्रित खेती करें और जैविक उर्वरक का प्रयोग अच्छे फसल का उत्पादन करें। पूर्व ब्लॉक प्रमुख कैप्टन मानवेंद्र सिंह ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के अनुरूप फसल चयन के लिए किसानों को मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रधानाचार्य रामप्यारे पांडेय ने आलू उत्पादन की नई तकनीकी और अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान आलू के विभिन्न किस्मों को उगाकर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक जितेंद्र बहादुर उर्फ नथुनी सिंह, सुधीर सिंह, रामचंद्र जायसवाल, जनार्दन यादव, बच्चन लाल गौड़, धर्मेंद्र कुमार मल्ल, अरुण कुमार पांडेय, रमेश चौरसिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मदन पांडेय ने किया। इस दौरान अवनींद्र सिंह, हरिशंकर सिंह, राजेश सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed