{"_id":"604522858ebc3ee64917cfdd","slug":"farmer-maharajganj-news-gkp3874940188","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच समिति ने 21 और किसानों के दर्ज किए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच समिति ने 21 और किसानों के दर्ज किए बयान
विज्ञापन

अंतिम दौर में चल रही जांच, समिति डीएम को जल्द सौंपेगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। किसानों के खाते खुलवाकर धान बेचने और रकम हड़पने के मामले में प्रशासन की जांच टीम ने रविवार को भी 21 किसानों के बयान लिए। इन किसानों ने एनसीसीएफ से संबद्ध क्रय समिति को धान बेचा था। जांच अंतिम दौर में है और जल्द ही रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
शुक्रवार व शनिवार की तरह रविवार को भी जांच समिति के समक्ष पहुंचे 21 किसानों ने बयान को दर्ज कराए। सूत्रों के अनुसार, किसानों द्वारा दर्ज कराए गए बयान से प्रथम दृष्टया क्रय करने वाली समिति की भी भूमिका संदिग्ध लग रही है। बैंक से भी कुछ जानकारी लेनी है, जानकारी लेने के उपरांत रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि मामले की जांच अंतिम दौर में है। रविवार को भी 21 किसानों को बुला कर उनका बयान दर्ज किया गया है। जल्द ही रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी।