फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   farmer atra machine

पराली से किसानों को मुक्ति दिलाने की आई मशीन

Sun, 10 Nov 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
farmer atra machine
किसानों को पराली से मुक्ति दिलाएगी ‘स्ट्रा मशीन’
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में किसानों को पराली जलाने पर जुर्माना लगाया जा रहा है। वहीं, बिना स्ट्रा रिपर के कंबाइन को चलने पर पावंदी लगा दी गई है। इससे किसानों की मुश्किले बढ़ गई हैं। लेकिन अब किसानों की इस समस्या को दूर करने का इंतजाम हो गया है। अब ऐसी मशीन आई है जो पराली को छोटे-छोटे टुकड़ों में कर देगी। यह मशीन धान की कटाई नीचे से करेगी, जिससे खेत में पराली नहीं रहेगी। ऐसे में किसानों की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। इसके साथ ही उन्हें जुर्माना भी नहीं देना पडे़गा।
रविवार को निचलौल क्षेत्र के ओडवलिया गांव के सिवान में जिला कृषि अधिकारी हिमांचल सोनकर ने फीता काटकर ‘स्ट्रा मशीन’ से कटाई का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ओडवलिया गांव के क्यामुद्दीन ‘स्ट्रा मशीन’ लाए हैं। कंबाइन के साथ इस मशीन को लगाने से खेत में पराली नहीं होगी। क्योंकि इस मशीन की खास बात यह है कि यह पराली को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट देती है। इससे किसानों को खेत की जुताई कराने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

यह मशीन पंजाब से लायी गई है। उन्होंने बताया कि किसानों को खेत में पराली नहीं जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। किसानों ने कहा कि कार्रवाई के डर के कारण बिना स्ट्रा रिपर वाले कंबाइन संचालत से कटाई नहीं कर रहे हैं। इससे समस्या हो रही है। इस तरह की सुविधा होने से समस्या का समाधान होगा। जिले में पराली जलाने को लेकर अब तक 101 किसानों पर जुर्माना लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed