फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farenda's mini stadium is facing shortage of trainers

Maharajganj News: प्रशिक्षकों की कमी से जूझ रहा फरेंदा का मिनी स्टेडियम

Tue, 13 Feb 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 13 Feb 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Farenda's mini stadium is facing shortage of trainers
फरेंदा। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के खेल प्रतिभा को निखारने के लिए कस्बे के सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर काॅलेज के बगल में बना मिनी स्टेडियम बिना प्रशिक्षक के बेकार है। खिलाड़ी मैदान में पहुंचते हैं लेकिन खेल का गुर सिखाने वाले की कमी के कारण प्रतिभाएं दबी रह जा रही हैं। कई खेलों के प्रशिक्षक वर्षों से नहीं हैं, जिससे खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

फरेंदा क्षेत्र के खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत दो करोड़ 30 लाख की लागत से 2021 में जयपुरिया इंटर काॅलेज के मैदान में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया था। लेकिन प्रशिक्षकों के आभाव में खिलाड़ियों के अभ्यास में बाधा उत्पन्न हो रही है। स्टेडियम में अभी तक 100 खिलाड़ियों का पंजीकरण हुआ है। खिलाड़ियों के लिए एथलेटिक्स, बैडमिंटन, वालीवाल, कबड्डी, योगा, कुश्ती, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन, क्रिकेट, फुटबाल, खो-खो, रस्साकशी, ताइक्वांडो खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं। लेकिन विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा के कारण यह स्टेडियम उजाड़ सा हो गया था। आज से शुरू हो रहे सांसद खेल स्पर्धा से पहले स्टेडियम को दुरूस्त कराया गया हैं। बाकी दिनों के बाद स्टेडियम की आउटफील्ड हल्की वर्षा में ही तालाब में तब्दील हो जाती है। जिसके कारण फुटबाल, हाकी, क्रिकेट आदि खेल नहीं हो पाते हैं। खिलाड़ी निराश होकर वापस लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed