फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Family puts up 'This house is for sale' poster amid road dispute

Maharajganj News: सड़क विवाद में परिवार ने लगाया ‘यह मकान बिकाऊ है’ का पोस्टर

Sun, 08 Feb 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Family puts up 'This house is for sale' poster amid road dispute
परतावल। भिटौली थाना क्षेत्र के डेरवा गांव में सड़क निर्माण के विवाद से परेशान परिवार ने ‘मकान बिकाऊ है’ का पोस्ट चस्पा कर दिया है। आरोप है कि कुछ लोगों के दबाव में चौड़ाई कम करके सड़क निर्माण कराने से विवाद परिवार परेशान है।
विज्ञापन

सामने आई तस्वीर में एक व्यक्ति बुजुर्ग मां के साथ घर के बाहर खड़ा दिखाई दे रहा है और दोनों के हाथ में ‘यह मकान बिकाऊ है’ है। घर की दीवार पर भी इसी तरह के पोस्टर लगाए गए हैं। पीड़ित का आरोप है कि मुख्य सड़क से घर तक जाने वाला रास्ता पहले करीब 13 फीट चौड़ा था। रास्ते से ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़े वाहन आसानी से आते-जाते थे। आरोप है कि 31 जनवरी से शुरू हुए सड़क निर्माण कार्य के दौरान कुछ लोग चौड़ाई कम करके 9 फीट चौड़ी सड़क बनाने का दबाव बना रहे हैं। उनका कहना है कि अगर सड़क संकरी बनाई गई तो छोटे चार पहिया वाहन का भी निकलना मुश्किल हो जाएगा। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और खंड विकास अधिकारी से शिकायत की लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा का कहना है कि मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। यह सड़क निर्माण से जुड़ा मामला है। इसकी जांच संबंधित विभाग करेगा। जबकि खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव ने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed