फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Family planing Pakhaawara will organise

स्वास्थ्य

Fri, 08 Jul 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Family planing Pakhaawara will organise
परिवार नियोजन परामर्श दिवस पर बताएंगे सीमित परिवार की महत्ता
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में परिवार नियोजन परामर्श दिवस पर सीमित परिवार की महत्ता को बताई जाएगी। 11 से 31 जुलाई तक विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस बीच विविध गतिविधियों के जरिए आशा कार्यकर्ता परिवार नियोजन की विधियां बताने के साथ ही छोटा परिवार होने के फायदे बताएंगी। 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर परिवार नियोजन परामर्श दिवस मनाए जाने के साथ परिवार नियोजन की सेवाएं दी जाएंगी। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
जानकारी के अनुसार जिले की आबादी करीब 32 लाख है। परिवार नियोजन की विधियों को अधिक से अधिक लोग अपना सकें, इसके लिए उन्हेें जागरूक किया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को प्रशिक्षण मिल चुका है। एएनएम व सीएचओ को आशा संगिनियों के माध्यम से, आशा को लक्ष्य दंपती जिनका परिवार पूरा हो गया है, यदि वे नसबंदी कराने के इच्छुक हैं तो उनका प्री-रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। आवश्यकतानुसार सीएचओ द्वारा अपने क्षेत्र के लक्ष्य दंपती का परिवार नियोजन साधनों पर टेली कम्युनिकेशन के माध्यम से परामर्श दिया जाएगा।
विज्ञापन

-----
प्रभारी चिकित्साधिकारी की भूमिका
प्रभारी चिकित्साधिकारी 11 जुलाई को परिवार नियोजन परामर्श एवं आशा द्वारा दंपती संपर्क पखवाड़ा की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। आशाओं द्वारा परिवार नियोजन परामर्श कर इच्छुक लाभार्थी का मोबलाइजेशन, प्री रजिस्ट्रेशन तथा स्वास्थ्य इकाई पर परिवार नियोजन की सेवा दिलाएंगे। आशा कार्यकर्ता उपकेंद्र पर नवदंपती को काउंसिलिंग के लिए लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
नवविवाहित वधुओं के लिए विशेष गतिविधि
आशा अपने क्षेत्र से सभी नवविवाहित (एक साल के अंदर) को 11 जुलाई को केंद्र पर लेकर आएंगी तथा उन्हें शगुन किट का वितरण किया जाएगा। आशाओं को यह ध्यान रखने की आवश्यकता है कि उन्हीं नवविवाहिता का चयन करें, जिन्हें पूर्व में शगुन किट वितरित नहीं हुआ है। सभी नवविवाहिता वधुओं को परिवार नियोजन परामर्श दिया जाएगा एवं उन्हें माला-एन, छाया के बारे में पूर्ण जानकारी दी जाएगी।
---------
सीएचओ करेंगे स्क्रिनिंग
सीएचओ द्वारा वजन व हीमोग्लोबिन की जांच के बाद कम हीमोग्लोबिन वाली सभी महिलाओं को आयरन व फोलिक एसिड की गोलियां दी जानी हैं। महिला को एनीमिया स्तर के अनुसार आयरन की गोली खाने की सलाह दी जाएगी, साथ ही अलबेंडाजॉल टेबलेट भी दी जानी है।
--------
परिवार नियोजन के लाभ
परिवार नियोजन का बच्चों पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। कम बच्चे होने को कारण उनकी पढ़ाई तथा पालन-पोषण अच्छे ढंग से किया जा सकेगा। परिवार नियोजन का माता-पिता के स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। वे अपने परिवार का जीवन स्तर ऊंचा रख सकते हैं। पालन-पोषण एवं शिक्षण के लिए परिवार नियोजन आवश्यक है।

---------------------
परिवार नियोजन परामर्श दिवस मनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। समस्त अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्साधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। परिवार नियोजन की विधि को अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
डॉ. राकेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed