{"_id":"66ea1ea94bf8b021bc0f2f79","slug":"fake-inspector-caught-while-collecting-money-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-131532-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वसूली करते फर्जी दरोगा को पकड़ा, पिटाई कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वसूली करते फर्जी दरोगा को पकड़ा, पिटाई कर पुलिस को सौंपा
Wed, 18 Sep 2024 05:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 18 Sep 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी।
फरेंदा। कस्बे के धानी ढाला पर मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे टेंपो चालकों से वसूली करते समय फर्जी दरोगा को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंपा दिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद केस दर्ज कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
फरेंदा क्षेत्र के धानी ढाला पर पुलिस की वर्दी में एक युवक टेंपो और कुछ अन्य लोगों से वसूली कर रहा था। रुपये न देने पर लोगों को धमकी भी दे रहा था। वह पुलिस की वर्दी में हवाई चप्पल पहने हुए था। यह देख स्थानीय लोगों को शक हुआ तो कुछ युवकों ने आरोपी से पूछताछ की तो वह हिचकिचाने लगा। उसने बताया कि वह फायर विभाग में दरोगा के पद पर तैनात है। हिचकिचाने पर कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी गंगाराम यादव, कांस्टेबल अमित कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस की पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम विनोद कुमार यादव निवासी पांडेयपुर अहिरवाती टोला दोहरीघाट जिला मऊ हाल मुकाम राप्तीनगर फेज 4 गंगा टोला थाना शाहपुर जिला गोरखपुर बताया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पांठक ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।