{"_id":"68827cbc9598cc5bc107681f","slug":"fake-birth-certificate-issued-from-farenda-tehsil-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-155485-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फरेंदा तहसील से जारी हुआ फर्जी जन्म प्रमाणपत्र!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फरेंदा तहसील से जारी हुआ फर्जी जन्म प्रमाणपत्र!
Fri, 25 Jul 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। तहसील क्षेत्र में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने का मामला सामने आया है। इससे कई विभागों में हड़कंप मच गया है। प्रमाणपत्र की जांच एसडीएम फरेंदा को सौंपी गई है। वहीं विभाग के अधिकारी प्रमाणपत्र बनाने से इन्कार कर रहे हैं। फरेंदा क्षेत्र के गनेशपुर के दो जन्म प्रमाणपत्रों की जांच एसडीएम फरेंदा विजय यादव को मिली तो मामला संज्ञान में आया। प्रमाण देखने से भी प्रतीत हो रहा है कि यह फर्जी है, जो किसी भी पोर्टल पर नहीं दिख रहा है। प्रमाणपत्र संदेह के घेरे में आए तो संबंधित रिकाॅर्ड को खंगालना शुरू किया गया है।
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र किसने बनाया और कहां से बना है इसका पता लगाया जा रहा है। प्रमाणपत्र में ग्राम पंचायत दर्शाया गया है, जबकि गनेशपुर नगर पंचायत आनंदनगर में आता है।
विज्ञापन
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र किसने बनाया और कहां से बना है इसका पता लगाया जा रहा है। प्रमाणपत्र में ग्राम पंचायत दर्शाया गया है, जबकि गनेशपुर नगर पंचायत आनंदनगर में आता है।
विज्ञापन